बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कई हस्तियां और अभिनेता हैं जो दुनिया में सबसे लोकप्रिय है लेकिन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की लोगप्रियता और उनका अंदाज ही बिलकुल अलग है जिसके कारण लोग उन्हें बेहद पसंद करते है|
कई फिल्मों के जरिए ऋतिक रोशन ने फिल्मी दुनिया में नई ऊंचाइयां हासिल की है और लोगो के दिलों मैं राज किया है| ऋतिक रोशन न केवल अभिनय बल्कि अपने डांस के लिए भी बहुत प्रसिद्द है| आज के जमाने में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं जो कला के साथ-साथ अच्छा डांस करने की भी क्षमता रखते हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में अपने पूरे करियर के दौरान ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का परिचय
आज के वक़्त में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को भारत का सबसे आकर्षित और मल्टी टैलेंटेड अभिनेता माना गया है, ऋतिक रोशन एक मल्टी टैलेंटेड अभिनेता इसलिए है क्योकि वे डांस और अभिनय के साथ-साथ एक स्टेज परफ़ॉर्मर व् अच्छी-खासी गायकी भी कर लेते है | इनके अभिनय द्वारा की गयी सभी फिल्मे न केवल भारतीय बल्कि विदेश के लोगो को भी बहुत पसंद आती है| ये एक ऐसे कलाकार है जो किसी भी किरदार में बहुत अच्छे से ढल जाते है इसी कारण इनकी अभिनय ने दुनिया भर में धुम मचा रखी है|
फिल्म इंडस्ट्री के ये दिग्गज कलाकार अपने बचपन की उम्र से ही अभिनय में बहुत माहिर रहे है और रितिक रोशन अपने बचपन से ही अभिनय करते आ रहे है | ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन के डांस प्रोग्राम की थी और अपने इसी डांस प्रदर्शन से वे लोगों को पसंद आने लग थे|
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का प्रारंभिक जीवन
फिल्म इंडस्ट्री के इस मल्टी टेलेंटेड सुपर स्टार का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में 10 जनवरी 1974 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था | हमारे भारत में ऐसा कहा जाता है की जिसके जन्म से हाथ या पैर में 6 उंगलियां होती है, वे बहुत भाग्यशाली तथा लोगो के दिलों में राज करने वाले व्यक्ति होते है|
हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योकि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के दाहिने हाथ में बचपन सी एक अतिरिक्त अंगूठा भगवान ने दिया है| इस प्रत्यक्ष प्रमाण को देख कर बुजुर्गो की कही गयी बात सच हो जाती है| भगवान द्वारा दी गयी यह एक अनोखी देन है और देख लीजिये आज ऋतिक रोशन के पास न दौलत की कमी है और न शोहरत की|
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का परिवारिक जीवन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पिता का नाम राकेश रोशन है और ये फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते है| ऐसे दिग्गज कलाकार को जन्म देने वाली माँ का नाम पिंकी रोशन है| ऋतिक रोशन की एक बड़ी बहन भी है और उनकी बड़ी बहन का नाम सुनैना रोशन है| रोशन परिवार में ऋतिक के चाचा राजेश रोशन फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक डिरक्टर के रूप में काम करते है| मिलाजुला कर ऋतिक का पूरा परिवार बोल्लीवूड के फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है|
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) शिक्षा
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई के स्केटिंग स्कूल से शुरू करी थी| इंटर मीडिएट की पढाई उन्होंने कॉमर्स साइट से सिडेनहैम कॉलेज से पूरी की| ऋतिक रोशन ने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढाई पूरी करने के बाद वो मास्टर डिग्री के लिए यूएस चले गए|
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की व्यक्तिगत जानकारी
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी गृहस्थी की शुरुआत करने के लिए सुजैन खान से 20 दिसम्बर 2000 में विवाह रचाया था| सुजैन और ऋतिक के विवाहित के बाद सुजैन और रितिक के 2 बेटे हुए जिनका नाम रेहान और रिधान रखा| लेकिन कुछ आपसी लड़ाई झगड़ो के कारण सुजैन और ऋतिक का विवाहित जीवन सिर्फ 14 वर्ष तक ही टिक पाया था|
कुछ समाचार पत्रों के अनुसार ऋतिक और सुजैन का तलाक 2014 में हुआ था| उनके तलाक के बाद ऋतिक का अफेयर बॉलीवुड की अभिनेत्री बारबरा मोरी से चला था| इस अभिनेत्री के आलावा ऋतिक रोशन का प्रेम सम्बन्ध फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भी चला था|
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का फिल्मी करियर
- भारतीय सिनेमाघरों में साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’, जिसे राकेश रोशन ने लिखा और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीय दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया और यह एक बहुत बड़ी हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने बेस्ट डेब्यू अवार्ड के साथ-साथ बेस्ट एक्टर का अवार्ड समेत कई अवॉर्ड भी जीते। यह फिल्म ऋतिक रोशन की पहली फिल्म के लिए सुपरहिट रही और फिल्मी दुनिया में एक बड़ी हिट रही।
- अपनी पहली फिल्म में सफलता हासिल करने के बाद, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिनमें शामिल हैं: – फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य, क्रिश, धूम 2 और कई अन्य फिल्में। जोधा अकबर के अलावा, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3 और बैंग बैंग ऐसी कई फिल्में थीं, जो ऋतिक रोशन ने फिल्म उद्योग को दी हैं। एक समय ऐसा था ऋतिक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही थीं, तब उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर असफल होना आम बात थी।
- 2003 में प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन ने सबसे सुपरहिट फिल्म “कोई मिल गया” में मुख्य भूमिका निभाई और इस फिल्म की वजह से ऋतिक के करियर में एक नया मील का पत्थर दर्ज हुआ। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में अपने अभिनय से सभी भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था।
- उन्होंने भारतीय सिनेमा में पिछले साल ही एक सुपरहिट फिल्में की हैं। पहली थी “सुपर 30”, एक ऐसी फिल्म जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह बिहारी राजनेता आनंद कुमार के जीवन पर आधारित थी, और इसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था।
- ऋतिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म “वॉर” में भी काम किया, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डाला। इसके अलावा, फिल्म की भारी सफलता ने भारतीय स्क्रीन पर फिल्म की अच्छी बिक्री में अनुवाद किया।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की उपलब्धियां एवं अवॉर्ड्स
अपनी काबिलियत और हुनर के दम पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अब तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से 237 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुके हैं। उनमें से कुछ प्रमुख स्वर इस प्रकार हैं।
- 2001 में “कहो ना प्यार है” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट डेब्यु मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया था|
- 2004 में ऋतिक रोशन को “कोई मिल गया” फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजिश किया गया था|
- वर्ष 2007 में “धूम 2” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला था|
- “जोधा अकबर” फिल्म के लिए 2009 में ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था|
- “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को 2012 में बेस्ट एक्टर ड्रामा का अवार्ड दिया गया था|