डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) Biography, Education, Life Insight

APJ Abdul kalam image sourse - wikipidia

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक जयंती मनाई जा रही है। अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉ अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन और माता का नाम आशियम्मा था। भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) का निधन 27 जुलाई 2015 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

अब्दुल कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के निर्माण में मदद की, जिसकी वजह से डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) को मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और भारत को परमाणु शक्ति बनाने में में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यदि आपको डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam)  पर निबंध लिखना है तो करियर इंडिया हिंदी आपके लिए बेस्ट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिखने का ड्राफ्ट लेकर आया है। जिसकी मदद से आप आसानी से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिख सकते हैं।

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) पर निबंध :

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam)  का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है। अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ। कलाम ने भारत के लिए कई मिसाइलें बनाई। डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ने भारत के लिए अग्नि और पृथ्वी जैसी विभिन्न मिसाइलों का निर्माण किया, इसलिए उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है। अब्दुल कलाम जी हमेशा अपनी सादगी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। अब्दुल कलाम का काम के प्रति समर्पण और राष्ट्रवादी सोच के लिए हमेशा देश के युवाओं को प्रेरित करते रहे।

Nuclear tests at Pokhran - Remembering APJ Abdul Kalam: Here's a look at  his five ground-breaking scientific achievements | The Economic Times

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam)  का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उस समय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी इसलिए कम उम्र से ही उन्होंने अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन करना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्होंने कभी पढ़ाई नहीं छोड़ी। अपने परिवार का समर्थन करने के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह 1998 में किए गए पोखरण परमाणु परीक्षण के सदस्य भी थे। देश के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का अनगिनत योगदान है, लेकिन वह अपने सबसे बड़े योगदान के लिए सबसे प्रसिद्ध थे जो कि अग्नि और पृथ्वी नाम से मिसाइलों का विकास है।

महान मिसाइल मैन 2002 में भारत के राष्ट्रपति बने। उनकी अध्यक्षता अवधि के दौरान, सेना और देश ने कई इतिहास रचे, कलाम ने राष्ट्र के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने खुले दिल से देश की सेवा की। अपने कार्यकाल के अंत में राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने फिर से छात्रों को पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने देश भर में स्थित भारत के कई प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए काम किया। उन्होंने अपने एक सन्देश में कहा था कि उनके अनुसार देश के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें अपनी योग्यता साबित करने के लिए अवसर चाहिए।

अपने जीवनकाल के दौरान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को न केवल भारतीय संगठन और समितियों द्वारा बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और समितियों द्वारा भी सम्मानित किया गया था।डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवनकाल में कई किताबें लिखीं लेकिन उनकी सबसे उल्लेखनीय कृति ‘इंडिया 2020’ थी, जिसमें भारत को एक महाशक्ति बनाने की कार्य योजना शामिल थी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सादगी और सत्यनिष्ठा के व्यक्ति थे।

वह काम में इतना व्यस्त रहते थे कि वह सुबह जल्दी उठते और आधी रात तक काम करते थे। 2015 में उनका में अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया, इस दौरान वह शिलांग में छात्रों को व्याख्यान देने जा रहे थे। वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और एक अग्रणी इंजीनियर थे, जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन दिया और देश की सेवा करते हुए उनकी मृत्यु हो गई। वह हमेशा युवाओं को प्रेरित करते रहे, आज के युवाओं के लिए उनके आदर्श पर चलना बड़े सौभाग्य की बात होगी।

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) Account in Hindi:

शिक्षा, करियर। एपीजे अब्दुल कलाम नेटवर्थ, अब्दुल कलाम बायोग्राफी और जीवन परिचय, Abdul Kalam Grants (पुरस्कार), Abdul Kalam Books (किताबें) और इनके जीवन से जुडी कई रोचक जानकारियां आज इस लेख के माध्यम से आपके साथ शेयर करने जा रहे है। दोस्तों आज हम आपको डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति भी रह चुके है और जिनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है।

वह भारत के महान वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ थे। इन्होनें भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई। आज हम इस लेख में APJ Abdul Kalam Spouse, Age, Networth, प्रारंभिक जीवन, Books, Grants, आदि के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Here Are 5 Things That Made Dr. APJ Kalam the People's President

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) History in Hindi : 

भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अहम किरदार निभाने के कारण अब्दुल कलाम जी को “भारत का मिसाइल मैन” भी कहा जाता है। परमाणु हथियार कार्यक्रमों में सम्मिलित होने कारण डॉ अब्दुल कलाम जी को भारत का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। हालिका अब वो हमारे बीच नहीं है लेकिन भारत देश उनके द्वारा किये गए कामों, योगदान और राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखेगा।

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) प्रारंभिक जीवन : 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रारंभिक जीवन: अब्दुल कलाम जी का जन्म तमिलनाडु में रामेश्वरम के तमिल मुस्लिम परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। इनके पिता का नाम जैनलाब्दीन (Father’s Name) था जो पेशे से नावों को किराये पर देने और बेचने का काम करते थे। कलाम जी के पिता अनपढ़ थे पर उनके विचार आम सोच से कही उपर थी। वह उच्च विचारों के धनी व्यक्ति थे और अपनी सभी बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहते थे।

इनकी माता का नाम असीम्मा (Mother’s Name) था जो एक घरेलू गृहिणी थी।अब्दुल कलाम कुल पांच भाई बहन थे जिसमें तीन बड़े भाई और एक बड़ी बहन थी। जब अब्दुल कलाम का जन्म हुआ तब इनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था। परिवार की मदद करने के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने छोटी सी उम्र में ही अखबार बेचने का काम शुरू कर दिया था।

स्कूल के दिनों में वह पढ़ाई में सामान्य थे परन्तु नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। चीजों को सीखने के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे और घंटों पढ़ाई किया करते थे। गणित विषय इनका मुख्य और रूचि वाला विषय था।

Outline of डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam)History

  • पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम)
  • जन्म (Date of Birth) 15-अक्टूबर – 1931
  • जन्म स्थान (Birth Place) धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु, भारत
  • पिता का नाम (Father’s Name) जैनुलाब्दीन
  • माता का नाम (Mother’s Name) असीम्मा
  • पत्नी (Wife) नहीं है (शादी नहीं की)
  • व्यवसाय इंजीनियर, वैज्ञानिक, लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ
  • राष्ट्रीयता भारतीयनिधन 27 जुलाई 2015, शिलांग, मेघालय, भारत
  • राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक
  • अब्दुल कलाम प्रारंभिक शिक्षा (Dr APJ Abdul Kalam Instruction)
  • Dr APJ Abdul Kalam जी की प्रारंभिक शिक्षा Schwartz Higher Optional School

डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) | Image source : scrolldroll.com

रामानाथपुरम, तमिलनाडु से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। स्कूल के दिनों में वह अपने एक शिक्षकसे बहुत ज्यादा प्रभावित थे जिनका नाम अयादुरै सोलोमन था। उनके शिक्षक का मानना यह था किख्वाहिश, उम्मीद और यकीन को हमेशा अपने जीवन में रखना चाहिए। इन मूल मंत्रों पर काबू करना बहुत जरूरी है। इन तीन मूल मंत्रों के कारण आप अपनी मंजिल को बिना किसी परेशानी के पा सकते है। इन मूल मंत्रो को अब्दुल कलाम जी ने अपने आखिरी समय तक अपने जीवन में कायम रखा।

अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से 1954 भौतिक विज्ञान में बी0एस0सी (B.Sc) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1955 में वह मद्रास चले गये। कलाम जी को लड़ाकू पायलट बनना था जिसके लिए उन्होनें Foundation of Innovation in Aeronautic design में शिक्षा ग्रहण की परन्तु परीक्षा में उन्हें नौवां स्थान मिला जबकि आईएएफ (IAF) ने आठ परिणाम घोषित किये जिसके कारण वह सफल नहीं हो पायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *